संस्कृति मंत्रालय के सचिव विवेक अग्रवाल ने बुधवार को ताजमहल का निरीक्षण किया। उन्होंने ताजमहल के मुख्य मकबरे के गुंबद पर स्थित कलश (पिनेकल) के संरक्षण कार्य की समीक्षा की। पर्यटकों के लिए मूलभूत सुविधाओं को और अधिक सुलभ व बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

सचिव विवेक अग्रवाल बुधवार शाम करीब 5 बजे ताजमहल पहुंचे। उन्होंने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिकारियों के साथ चमेली फर्श पर मुख्य मकबरे के कलश की प्रतिकृति (डिजाइन) की जानकारी ली। कलश के संरक्षण कार्य को तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण बताया।
मेहमानखाना में पत्थर की दरारों को भरने के लिए किए जा रहे टीप के काम को भी देखा। उन्होंने कहा कि पर्यटकों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।