
kanpur murder
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
{“_id”:”692d366ba36af0f32c06bfba”,”slug”:”tantrik-murdered-a-businessman-over-money-related-to-tantric-practices-in-kanpur-dehat-2025-12-01″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: ‘युवती मेरी जिंदगी, मैं अपनी जान…’, कागज पर व्यापारी से लिखवाई ये बातें; तांत्रिक ने राजा को इसलिए मारा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

kanpur murder
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कानपुर देहात के शिवली थाना इलाके के अरसदपुर निवासी गल्ला व्यापारी की हत्या का रविवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया है। शराब के नशे में तंत्र विद्या के रुपयों को लेकर हुए विवाद में तांत्रिक ने ही राजाबाबू की हत्या की थी। पुलिस पूछताछ में तांत्रिक ने चाकू से सीने पर कई वार कर हत्या किए जाने का जुर्म स्वीकार किया है।
अरसदपुर निवासी गल्ला व्यापारी राजाबाबू (22) की हत्या में आरोपी नीलू गौतम निवासी बिहारीपुरवा शिवली को पुलिस ने रविवार दोपहर 11:55 बजे के करीब हरदियानाला के पास से गिरफ्तार किया था। एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह राजाबाबू को एक वर्ष से जानता था।
राजाबाबू गांव की एक युवती से प्रेम करता था और शादी करना चाहता था। जिस युवती से वह प्यार करता था उसकी अप्रैल माह में शादी हो गई। इसके बाद से राजाबाबू परेशान रहने लगा। इसी बीच उसे पता चला कि नीलू तंत्र विद्या कर लोगों का वशीकरण कर लेता है।
इस पर उसने संपर्क किया और उसे वशीकरण करने के लिए 36 हजार रुपये दिए। चार माह पहले युवती ससुराल में पति से विवाद कर मायके चली आई। इस पर राजाबाबू को लगा कि उसके द्वारा किए गए वशीकरण का असर हुआ है। उसे तंत्र विद्या पर भरोसा हो गया।