
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अनुच्छेद 370 को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर समाजवादी पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि आज सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कोई बात नहीं बनती है, लेकिन कुछ लोग यह समझते हैं कि जिस भावना से 370 लागू हुई थी। उस भावना के पक्ष में निर्णय नहीं है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ गया है और सभी उसे मानेंगे।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को पार्टी के एक नेता की शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। उन्होंने पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ गया है। इसको सभी मानेंगे। सरकार की ओर से सीमा की सुरक्षा के ठोस कदम को लेकर देश की जनता को बताने पड़ेंगे, चीन के लोग अंदर आ गए हैं।
