सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नव वर्ष की बधाई देने आए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे बूथ स्तर पर पार्टी को और मजबूत करने में जुट जाएं। मतदाता सूची को लेकर हो रहे एसआईआर पर पूरी नजर रखें। जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया हो, उन्हें शामिल कराएं। सभी लोग सावधान रहें। जिस समय मुख्यमंत्री ने कहा था कि चार करोड़ वोट कट गए हैं, उसी समय उन्होंने अधिकारियों को बेईमानी करने का संदेश दिया था।

अखिलेश यादव ने कहा कि इस समय जिस तरह के आंकड़े सामने आए हैं, उसमें चुनाव आयोग और अधिकारियों को अपनी विश्वसनीयता साबित करनी है। हमें उम्मीद है चुनाव आयोग, मैपिंग एप और जो कंपनियां चुनाव आयोग का तकनीकी रूप से मदद कर रही हैं, वे निष्पक्ष होंगी। उन्होंने कहा कि अगर मतदाताओं की संख्या के आंकड़ों में फर्क आता है। राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़े और केंद्रीय निर्वाचन आयोग के आंकड़े भिन्न हैं तो एसआईआर का क्या मतलब रह गया।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से हर वर्ग परेशान है। किसान, नौजवान और महिलाएं त्रस्त हैं। उधर, नववर्ष के अवसर पर सदर कैंट गुरुद्वारा साहिब की ओर से अखिलेश यादव को नरेंद्र सिंह छाबड़ा, नवल जीत सिंह नागपाल, सुरेंद्र सिंह छाबड़ा, आतम सिंह सोढ़ी और महेंद्र सिंह छाबड़ा ने सरोपा भेंट कर सम्मानित किया। अभिषेक दीक्षित ने संडीला के लड्डू भेंट किए।

मुलायम सेवा संस्थान के प्रांगण में पुलिस की मुस्तैदी का किया स्वागत

अखिलेश यादव ने एक्स के माध्यम से कहा कि हम उत्तर प्रदेश पुलिस का अभिनंदन करते हैं जो अतिरिक्त सजगता और सतर्कता से माघ मेले में निर्माणाधीन सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव स्मृति सेवा संस्थान के प्रागंण में पूरी मुस्तैदी से सुरक्षा-संरक्षा का काम संपन्न कर रही है। शासन-प्रशासन इस तथ्य से अवगत है कि नेताजी के प्रति आम लोगों की कितनी आस्था रही है। इसलिए लाखों लोग यहां दर्शनार्थी बनकर आएंगे। इसी कारण से सुरक्षा की अतिरिक्त जांच करी जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें