एटा के गांव मितरौल में दौड़ लगाने निकले किशोर का सरसों के खेत में शव मिला है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। वहीं मृतक की तीनों बहनें व अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। रोते हुए एक ही बात कह रही हैं कि अब किसकी कलाई पर राखी बांधेंगे।

Trending Videos

थाना निधौली कलां के गांव मितरौल निवासी नेमसिंह ने बताया कि धर्मेंद्र इकलौता बेटा था। इससे छोटी तीन बहने हैं वह भी पढ़ाई कर रही हैं। बेटे की मौत के बाद उनका और घर के अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटियां रोते-रोते बेहोश हो रही हैं। उन्होंने बताया कि वैसे गांव का ही एक और किशोर दौड़ लगाने साथ ही जाता था मगर शुक्रवार को वह देर से गया।

फिलहाल पुलिस मामले की गहनता के साथ छानबीन कर रही है। पिता नेमसिंह ने अज्ञात के खिलाफ थाना निधौली कलां में प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना स्थल के आसपास मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें