दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन पर नई दिल्ली से राजेंद्र नगर, पटना जा रही अमृत भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन बरहन और मितावली स्टेशन के पास खराब हो गया। इससे ट्रेन करीब एक घंटे तक खड़ी रही। मालगाड़ी का इंजन लगाकर ट्रेन को आगे बढ़ा गया। इस दौरान जम्मू मेल समेत 4 ट्रेनों को भी रास्ते में रोकना पड़ा।

रेलवे कर्मियों के मुताबिक नई दिल्ली से चलकर राजेंद्र नगर, पटना जा रही 22362 अमृत भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार की सुबह 9: 44 बजे जैसे ही बरहन स्टेशन से पहले गेट नंबर 79 पर पहुंची। ट्रेन के इंजन में खराब आ गई। इससे ट्रेन रुक गई। ट्रेन के चालक के प्रयास करने पर कुछ देर में इंजन चालू हो गया। इससे करीब 10 बजे ट्रेन आगे बढ़ी। पर, मितावली स्टेशन पर पहुंचने से पहले ही ट्रेन का इंजन फिर खराब हो गया। 

इससे ट्रेन मितावली लूप लाइन पर खड़ी हो गई। बरहन स्टेशन अधीक्षक रामपाल बघेल ने बताया कि मालगाड़ी का इंजन लगाकर अमृत भारत ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया। मितावली स्टेशन के पास ट्रेन करीब एक घंटे तक खड़ी रही। वहीं, अमृत भारत का इंजन फेल होने के कारण आगरा से एटा जाने वाली एटा-आगरा फोर्ट पैसेंजर, जम्मू मेल एक घंटे, आनंद कानन एक्सप्रेस 30 मिनट और पलवन पैसेंजर 40 मिनट तक बरहन स्टेशन के पास खड़ी रही। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *