मुस्लिम युवती ने बुधवार को एक हिंदू युवक से शादी कर ली। विवाह हिंदू रीति-रिवाज से मंदिर में संपन्न हुआ। शादी के बाद युवती ने हिंदू धर्म अपनाते हुए अपना नाम भी बदल लिया।
सेमरपहा गांव की रहने वाली आईमन अहमद के गांव के ही युवक शिवम के साथ करीब पांच वर्षों से प्रेम संबंध थे। दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से जानते थे। समय के साथ उनका रिश्ता और मजबूत होता गया। आखिरकार दोनों ने अपने रिश्ते को विवाह का रूप देने का निर्णय लिया। परिवार और समाज की आशंकाओं के बीच दोनों ने शादी करने का फैसला किया।
ये भी पढ़ें – गड्ढे के झटके से लौटी सांसें, शंकराचार्य बोले- अब तो पोल खुल गई; हरीश को इच्छा मृत्यु की मंजूरी
ये भी पढ़ें – शादी पर सिलिंडर का ‘संकट’, परिवार की इज्जत दांव पर, कमर्शियल की आपूर्ति ठप, बाजार में इंडक्शन की शॉर्टेज
बुधवार को दोनों ऐहार स्थित बाल्हेश्वर मंदिर पहुंचे। जहां विधि-विधान से हिंदू परंपरा के अनुसार विवाह कराया गया। मंदिर में पुरोहित की मौजूदगी में दोनों ने सात फेरे लिए। दोनों ने अग्नि को साक्षी मानकर जीवन भर साथ निभाने की शपथ ली।
विवाह के बाद आईमन ने हिंदू धर्म अपनाते हुए अपना नया नाम कृतिका रख लिया। शादी के बाद नवविवाहित दंपती शिवम और कृतिका ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि उनका रिश्ता आपसी विश्वास और प्रेम पर आधारित है। दोनों ने साथ मिलकर जीवन बिताने का निर्णय लिया है।
