{“_id”:”697d701617b97e65ef03580d”,”slug”:”agra-urban-centre-master-plan-2041-approved-on-noida-model-spread-over-14-480-hectares-2026-01-31″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: आगरा अर्बन सेंटर महायोजना-2041 को मंजूरी, 58 गांवों की जमीनों के भाव छुएंगे आसमान; नक्शा हुआ जारी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
आगरा अर्बन सेंटर की महायोजना-2041 को यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) की बोर्ड बैठक में मंजूरी मिल गई है। अब इसे लागू करने के लिए जरूरी आपत्तियां और सुझाव की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
आगरा के 58 गांवों की 14,480 हेक्टेयर जमीन पर नोएडा की तर्ज पर प्रस्तावित आगरा अर्बन सेंटर की महायोजना-2041 को यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) की बोर्ड बैठक में मंजूरी मिल गई है। अब इसे लागू करने के लिए जरूरी आपत्तियां और सुझाव की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। ताज ट्रेपेजियम जोन में विजन डॉक्यूमेंट के मद्देनजर उद्योगों के लिए प्रदूषण स्कोर आधारित उद्योग लगाने जैसे कदम उठाए जाएंगे।
Trending Videos
शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा स्थित यीडा कार्यालय में प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास आलोक कुमार की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में आगरा अर्बन सेंटर की महायोजना के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। अधिकारियों के मुताबिक आगरा अर्बन सेंटर की महायोजना का ड्राफ्ट ट्रेक्टबेल इंजीनियरिंग कंपनी ने तैयार किया है। पिछले दिनों बोर्ड के निर्देश पर गौतम बुद्ध विवि के स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग से भी इसका परीक्षण कराया गया। उनके भी 105 सुझाव इसमें शामिल कर लिए गए हैं। ऐसे में अब बोर्ड ने महायोजना को मंजूरी दे दी है।