
bjp district president list
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष की सूची जारी हो गई है। भाजपा नेतृत्व ने आगरा में जिल और महानगर के अध्यक्ष में बदलाव नहीं किया है। जिले में गिर्राज कुशवाह और महानगर में भानु महाजन पर भी भरोसा जताया गया है। लंबे समय से भाजपा कार्यकर्ताओं को सूची का इंतजार था। माना जा रहा था कि प्रदेश नेतृत्व जिले और महानगर में बदलाव कर सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है।
खंदारी निवासी भानू महाजन को एक बार फिर महानगर के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं गिर्राज कुशवाहा जिला अध्यक्ष बने रहेंगे। भानू महाजन परिवार की चौथी पीढ़ी से हैं और भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष रहे ओम प्रकाश महाजन के नाती हैं। वहीं नगला पदी निवासी गिर्राज सिंह 2012 में फतेहाबाद में भाजपा से विधान सभा का चुनाव लड़े थे। इसमें जीत नहीं पाए थे। वह कई बार पार्षद कर चुके हैं। उनकी पत्नी वर्तमान में नगला पदी वार्ड से पार्षद हैं।
वहीं मथुरा महानगर से घनश्याम लोधी, जिला से निर्भय पांडेय को जिम्मेदारी दी गई है। फिरोजाबाद में महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार और जिलाध्यक्ष का जिम्मा उदय प्रताप सिंह को सौंपा गया है।एटा में संगठन की जिम्मेदारी संदीप जैन को जिम्मेदारी दी गई है। मैनपुरी से राहुल चतुर्वेदी, कासगंज से केपी सिंह पर पार्टी ने भरोसा जिताया है।
