आगरा के ट्रांसपोर्ट कारोबारी की फिरोजाबाद निवासी साझेदार ने भाई-पुत्रों के साथ मिलकर रविवार सुबह पीट-पीटकर हत्या कर दी। व्यापारिक रंजिश में वारदात को अंजाम देने का आरोप है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंपा। मृतक की पत्नी की तहरीर पर चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

आगरा के हाथीघाट इलाके के रहने वाले ट्रांसपोर्ट कारोबारी बालमुकुंद दुबे के साथ यह वारदात हुई। उनकी पत्नी रूपम दुबे का आरोप है कि पति रविवार सुबह करीब चार बजे माल से लदे एक ट्रक को फिरोजाबाद में ककरऊ कोठी स्थित ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम पर अनलोड करने आए थे। साथ में ट्रक चालक सुभाष, पति के दोस्त शंकर भी थे। 

शंकर से सूचना मिली कि बालमुकुंद के व्यापारिक साझेदार गजेंद्र सिंह निवासी ककरऊ कोठी, थाना उत्तर बाइक पर सवार होकर अपने बेटे नितिन, अंकुर और भाई पिंटू के साथ आए और पति के साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद जैन मंदिर के पास स्थित जय मां भवानी ट्रांसपोर्ट कंपनी, जो पति बालमुकुंद और गजेंद्र सिंह की साझेदारी में पिछले 30 साल से संचालित है। वहां ले गए और फिर से मारपीट की। इसके बाद फरार हो गए। शंकर ने घायल पति को मेडिकल कॉलेज के ट्रामा में भर्ती कराया। यहां उनकी मौत हो गई। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *