आगरा जगनेर रोड स्थित थाना मलपुरा क्षेत्र के धनौली के युवक की वेस्ट अफ्रीका में मौत हो गई है। युवक की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। 

Trending Videos

धनौली निवासी 28 वर्षीय विमल पुत्र राजेश दीक्षित वेस्ट अफ्रीका में मजदूरी करते थे। विमल दीक्षित तीन साल पहले वेस्ट अफ्रीका गए थे। वह मम्बो जंक्शन फ्री टाउन सिएरा लियोन स्थित क्षेत्र में बिल्डिंग मेटेरियल का काम करते थे। मृतक के बड़े भाई अनिल ने बताया कि रविवार शाम सात बजे अफ्रीका से ठेकेदार रवि का फोन आया। उसने विमल की सड़क हादसे में  मौत होने की जानकारी दी। 

घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवारीजन वेस्ट अफ्रीका से शव लाने के लिए पैरवी में जुट गए हैं। उन्होंने मामले की सूचना थाना मलपुरा में दी है। थाना मलपुरा प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि जानकारी मिली है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें