भारत में अवैध रूप से रह रहे दो बांग्लादेशियों की तीन-तीन साल की सजा 22 फरवरी को पूरी हो रही है। दोनों को 25 फरवरी को डिपोर्ट किया जाएगा। आईबी और बीएसएफ के अधिकारियों की मदद से दोनों को बांग्लादेश भेजा जाएगा।

Trending Videos

ताजगंज के तोरा चौकी क्षेत्र में अवैध रूप से रहने वाले बांग्लादेशी इब्राहिम शेख और अजीज उर गाजी को पुलिस ने मार्च 2023 में गिरफ्तार किया था। उन्हें कोर्ट ने तीन-तीन साल की सजा सुनाई थी। दोनों की सजा 22 फरवरी को पूरी हो रही है। बीएसएफ को पत्र लिखकर डिपोर्ट करने की तारीख मांगी गई थी।

एसीपी एलआईयू दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों बांग्लादेशियों को एक इंस्पेक्टर के साथ पश्चिम बंगाल भेजा जाएगा। यहां पर बीएसएफ और आईबी अधिकारियों की मदद से दोनों को बांग्लादेश में 25 फरवरी को डिपोर्ट कर दिया जाएगा। इससे पहले 38 बांग्लादेशियों को डिपोर्ट किया जा चुका है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें