आगरा में नवरात्रि में थाना ताजगंज क्षेत्र स्थित सिद्धार्थ नगर से मंगलवार दोपहर को घर के बाहर से 8 साल की बालिका लापता हो गई। परिजन पहले उसके ट्यूशन जाने की सोच रहे थे। मगर उसके देर तक नहीं आने पर तलाश की। उसके नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी। 


Trending Videos



पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे। घर से 500 मीटर दूर एक कैमरे में बच्ची नजर आई है। इसके बाद वह कहां पर गई यह पता नहीं चल सका है। पुलिस की चार टीम बच्ची की तलाश में लगी हुई हैं। शहर में पूर्व में बच्चा चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इस बच्ची के भी अपहरण की आशंका जताई जा रही है। उधर परिजन अनहोनी की आशंका से चिंतित हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें