उत्तर प्रदेश के शिकोहाबाद में सवारियों को लेकर दिल्ली जा रही स्लीपर बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बुधवार तड़के अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ने के बाद पलट गई। हादसे में बस का अगला पहिया निकल गया। जिससे बस में सवार यात्रियों में चीखपुकार मच गई। इस हादसे में एक मासूम बच्चे समेत 18 यात्री घायल हो गए। जिनको संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। एक युवती को ट्रामा सेंटर रैफर कर दिया गया है।

घटना नसीरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक्सप्रेस-वे के किमी संख्या 57 के पास बुधवार तड़के 2 बजे करीब हुई। बस को चालक देवेंद्र सिंह निवासी तरनतारा चला रहा था, जबकि परिचालक प्रवीण कुमार निवासी पंजाला पटियाला पंजाब भी बस में मौजूद था। तेज रफ्तार में होने के कारण बस असंतुलित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। इससे बस में सवार यात्रियों में चीखपुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही नसीरपुर पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंच गई। राहत एवं बचाव कार्य करते हुए सभी घायलों को बस से बाहर निकालकर तत्काल संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। इस हादसे में युवती दामिनी वर्मा की हालत नाजुक थी। इसके चलते इमरजेंसी चिकित्सक डॉ. अनुरागकांत वर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रामा सेंटर फिरोजाबाद रैफर कर दिया है।

घायल हुई सवारियां-

1-प्रवीण कुमार (39) निवासी पंजाला पटियाला, पंजाब

2-मोहम्मद सरताज (32) निवासी गांव गोशगंज निवादा, काशिमपुर हरदोई

3-दिव्यांश कुमार (5) पुत्र संदीप निवासी फैजाबाद पोस्ट मावली, अयोध्या

4-प्रद्युम्न वाजपेई (32) डालीबाग लखनऊ पीजीआई

5-अंकुश चौरसिया (32) निवासी अर्जुनगंज, लखनऊ

6-सुधीर कुमार (35) निवासी बहजन प्रतापगढ़

7-गरिमा देवी (26) निवासी बहजन प्रतापगढ़ 

8-शिवम (20) निवासी उपरोक्त मां-बेटे

9-महेंद्र कुमार (29) निवासी नोएडा सेक्टर-8 नोएडा

10-कृष्ण कुमार (35) निवासी शिवलाल पुरवा पोस्ट सदर, प्रतापगढ़

11-शिवम गुप्ता (23) उपरोक्त पिता-पुत्र

12-देवेंद्र सिंह (38) निवासी तरनतारा पंजाब (चालक)

13-श्वेता (30) निवासी मोहल्ला महानगर लखनऊ

14- धीरेंद्र प्रताप आनंद (35) निवासी मकान संख्या 57, आलोक नगर कल्याणपुर लखनऊ

15-सुनीता देवी (30) निवासी उपरोक्त (दम्पती)

16-अश्वनी (22) निवासी महुआ प्रयागराज

17-पीयूष कुमार (22) निवासी मोहल्ला चिपपालगंज, पोस्ट डेलूपुर जनपद प्रतापगढ़

18-दामिनी वर्मा (30) निवासी खुरदाई पोस्ट गोशगंज लखनऊ (रैफर)

19-काजल (33) निवासी फैजाबाद पोस्ट मावली, अयोध्या (मासूम दिव्यांश की मां)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *