Etawah News: सैफई में आज सपा मुखिया अखिलेश यादव के चचेरे भाई आर्यन यादव का विवाह संपन्न होगा। समारोह में 30 से 40 हजार लोगों के आने की संभावना है, जिसके लिए ब्लॉक परिसर में वीवीआईपी और सामान्य लोगों के लिए भव्य पंडालों में इंतजाम किए गए हैं।


Etawah Wedding bells ring in Saifai today grand preparations for Akhilesh Yadavs brother Aryan Yadavs wedding

अखिलेश यादव के भाई की शादी को लेकर सैफई में की जा रही तैयारियां
– फोटो : amar ujala



विस्तार


इटावा जिले में सपा मुखिया अखिलेश यादव के परिवार में आज शहनाई गूंजेगी। उनके चचेरे भाई आर्यन यादव का विवाह संपन्न होगा। इसमें पार्टी के नेताओं के साथ कई अन्य दलों के बड़े नेता भी शामिल हो सकते हैं। मंगलवार को होने वाले कार्यक्रम को लेकर सोमवार को देर रात तक तैयारियां की जाती रहीं। कार्यक्रम में लगभग 30 से 40 हजार तक लोगों के आने की संभावना है।

Trending Videos


ब्लॉक परिसर में उसी हिसाब से इंतजाम किए गए हैं। मौसम को ध्यान में रखते हुए वीवीआईपी अतिथियों के लिए वाटरप्रूफ शानदार पंडाल बनाया गया है। सामान्य लोगों के लिए महोत्सव पंडाल के भीतर आठ अलग-अलग ब्लॉक बनाए गए हैं। यहां भोजन की व्यवस्था रहेगी। वाहनों को खड़ा करने के लिए सैफई मेला ग्राउंड में इंतजाम किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें