आगरा में 24 अक्तूबर 2025 को नगला बूढ़ी में देसी शराब के ठेके के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी राजदीप एंक्लेव फेज-2 निवासी ट्रांसपोर्टर दयानंद गुप्ता का 40 वर्षीय इंजीनियर बेटा अंशुल गुप्ता टाटा नेक्सोन कार लेकर आया था। पुलिस चेकिंग देखकर वह कार भगाने लगा। कार की चपेट में आने से डिलीवरी बॉय आवास विकास काॅलोनी निवासी भानु प्रताप मिश्रा की माैत हो गई थी। कई लोगों को चपेट में लेने के बाद एक घर के आगे कार पलट गई थी।
Trending Videos
