Relationship happened on Insta groom left with wedding procession bride switched off her phone and disappeared

दूल्हा (सांकेतिक)
– फोटो : istock

विस्तार


इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवक-युवती का प्यार परवान चढ़ा और शादी की तिथि तय हो गई। युवक के घर में हल्दी बान की रस्म हुई। वह दूल्हा बना और घोड़ी पर चढ़कर बरेली जाने के लिए बरात भी लेकर निकला, लेकिन शादी के दिन दुल्हन का फोन स्विच ऑफ हो गया। 

Trending Videos

ऐसे में बीच रास्ते से ही बिना दुल्हन बरात को बैरंग लौटना पड़ा। सहारनपुर के बड़गांव क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की इंस्टाग्राम पर कथित रूप से बरेली निवासी एक युवती से दोस्ती हुई। दोस्ती कुछ ही दिनों में प्यार की नैया पर सवार होकर शादी करने तक पहुंच गई। 

दोनों के बीच फोन पर शादी की तिथि दो दिसंबर तय की गई। युवती के परिजनों ने दहेज में कार देने की पेशकश करते हुए सहारनपुर से ही इसे खरीदने का प्रस्ताव रखा। इस पर युवक सहारनपुर के एक शोरूम पर ब्रेजा कार भी पसंद कर आया। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *