
Etawah Road Accident:
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इटावा जिले में कानपुर की ओर से आगरा जा रहे तेज रफ्तार ट्राले ने अनियंत्रित होकर शनिवार रात नेशनल हाईवे स्थित मानिकपुर मोड़ के पास बनी दो दुकानों को रौंद डाला। ट्राले और मलबे के नीचे दबकर चार लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब एक घायल हो गया।
वहीं, ट्राले की चपेट में आने से एक बाइक सवार भी घायल हुआ है। शवों को मोर्चरी और घायलों जिला अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद डीएम-एसएसपी भी घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू कराने में जुटे रहे। रात करीब 12 बजे ट्राले को हटाया जा सका।
