
अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ा तनाव।
– फोटो : आईएनएस
विस्तार
{“_id”:”69a5125e703c73ad4a0e0d51″,”slug”:”iran-and-israel-and-the-united-states-war-over-5-billion-rupees-worth-of-goods-bound-for-dubai-are-blocked-2026-03-02″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: ईरान और इस्राइल-अमेरिका के बीच युद्ध, 500 करोड़ से ज्यादा का माल और 40 लाख का कुल्फी का ऑर्डर रुका”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ा तनाव।
– फोटो : आईएनएस
ईरान और इस्राइल-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के चलते शहर से दुबई में होने वाला कारोबार थम गया है। 400 करोड़ से ज्यादा के चमड़ा, कपड़ा, मशीनरी, मसाले समेत अन्य उत्पाद फैक्टरियों में तैयार रखे हैं पर माल डिलीवर होने के रास्ते बंद हैं। अकेले चमड़े के सौ करोड़ के उत्पाद बीच समुद्र में रुके हैं। पहले अमेरिकी ट्रैरिफ और अब युद्ध के चलते उद्यमियों को फिर आर्थिक चोट लगी है।
आयात निर्यात विशेषज्ञ जफर फिरोज ने बताया कि युद्ध शुरू होने से खाड़ी देशों में जाने वाला माल रोक दिया गया है। आने वाले दिनों तक चमड़ा समेत अन्य कारोबारों पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने बताया कि 300-400 रुपये का अकेले चमड़े का माल फैक्टरियों में बना रखा है।
इसके अलावा 100 करोड़ रुपये का माल जो कुछ दिन दिन पहले पानी के जहाज से दुबई के लिए भेजा गया था, वह आधे रास्ते ही पहुंचा है। कारोबारियों को समझ नहीं आ रहा कि क्या करें। उसे आगे भेजें या वापस बुलाएं। आगे भेजने का तो सवाल ही नहीं है क्योंकि एयरपोर्ट के अलावा पोर्ट भी बंद है। अगर वापस बुलाते हैं तो अतिरिक्त किराये का बोझ बढ़ जाएगा।