आगरा में आठ साल की हत्या के मामले में आरोपी मुठभेड़ में मारा जा चुका है। लेकिन हत्या की वजह अब तक सामने नहीं आ सकी है। पुलिस की तफ्तीश तीन बिन्दुओं पर चल रही है। इनमें एक बिन्दु पर शक अधिक गहरा रहा है कि हत्यारोपी सुनील को बच्ची ने किसी के साथ देख लिया था। इसके चलते सुनील ने बच्ची की हत्या कर शव को आटे के ड्रम में ठूंस दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ था। हत्यारा मुठभेड़ में मारा जा चुका है। पुलिस को मामले में जांच के दौरान कुछ तथ्य ऐसे मिले हैं, जिनसे हत्या की वजह सुनील को किसी अन्य के साथ देख लेने की आशंका गहरा रही है। सुनील की मौत के बाद पुलिस के आगे चुनौती है कि अगर ऐसा है तो इसके साक्ष्य मजबूत होेने चाहिए। 

 




Trending Videos

Sunil murdered an eight-year-old girl after she saw him with woman in agra

बच्ची के घर जुटी भीड़
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


पुलिस जांच अब इसी ओर बढ़ रही है। माना जा रहा है कि अगर इस बात के साक्ष्य नहीं मिले तो बालिका के परिजन से विवाद को ही हत्या की वजह मान कर जांच आगे बढ़ाई जाएगी। डीसीपी सिटी ने बताया कि वारदात में अगर किसी और के शामिल होने की पुष्टि हुई तो उसे भी छोड़ा नहीं जाएगा। पुख्ता साक्ष्यों के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। इसके लिए सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है।

 


Sunil murdered an eight-year-old girl after she saw him with woman in agra

बच्ची के घर जुटी भीड़
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


संदिग्ध महिला से पूछताछ

मासूम की हत्या के मामले में पुलिस को एक महिला की भूमिका संदिग्ध लग रही है। उससे पूछताछ की जा रही है। उसने घटना में शामिल होने से इन्कार किया है। हालांकि पुलिस सर्विलांस टीम की मदद से महिला की कॉल डिटेल और आरोपी से संबंधाें का पता कर रही है। बिना साक्ष्य पुलिस महिला को आरोपी नहीं बनाएगी। वहीं मामले में मासूम की मां का कहना है कि अगर वह महिला भी साजिश में शामिल है तो उसे भी कम से कम फांसी की सजा मिलनी चाहिए। 

 


Sunil murdered an eight-year-old girl after she saw him with woman in agra

मुठभेड़ के बाद लोगों से बात करती पुलिस।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


मुठभेड़ के बाद दिन भर क्षेत्र में तैनात रही पुलिस

मुठभेड़ में मासूम के हत्यारे सुनील की मौत के बाद क्षेत्र में पूरा दिन पुलिस तैनात रही। स्थानीय लोगों से पूछताछ के लिए खुद डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास और एसीपी ताज सुरक्षा पीयूष कांत राय क्षेत्र के लोगों से बात करने पहुंचे। पीड़ित परिवार से बातचीत के साथ मोहल्ले के लोगों से भी बात की। माना जा रहा है कि पुलिस को जांच में कुछ और महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। 

 


Sunil murdered an eight-year-old girl after she saw him with woman in agra

मुठभेड़ के बाद क्षेत्र में लोगों से पुलिस अधिकारियों ने बात की।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


मुठभेड़ में मारा गया हत्यारा

ताजगंज क्षेत्र में जूता कारखाना संचालक की आठ साल की बेटी की गला रेतकर हत्या कर आटे के ड्रम में छिपाकर भागे आरोपी किरायेदार सुनील को पुलिस ने 86 घंटे बाद शनिवार तड़के बमरौली कटारा क्षेत्र में मुठभेड़ में ढेर कर दिया। आरोपी ने पुलिस के घेराबंदी करने पर फायरिंग कर दी थी। गोली लगने से एक दरोगा भी घायल हो गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी मारा गया। कारखाना संचालक ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है।

 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *