डबल डेकर स्लीपर बस के चालक की लापरवाही ने पांच लोगों की जान ले ली। चालक के साथ परिचालक भी मौके से भाग निकला। घायल यात्रियों ने बताया कि रविवार शाम को चार बजे चालक बस लेकर निकला था। बस में पानीपत से भी कुछ यात्रियों को बिठाया गया था। बस में ज्यादातर बिहार और नेपाल के यात्री सवार थे। हादसे में घायल गौरव कुमार, ओमकार सिंह और रवींद्र कुमार ने बताया कि चालक ने आगरा में ढाबे पर बस रोकी थी। वहां उसने खाना खाने से पहले शराब पी थी। आरोप है कि आगरा से निकलने के बाद ही चालक लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। कई यात्रियों ने उसे आराम से चलाने के लिए बोला, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी। अत्यधिक नशे में होने के कारण चालक को झपकी आ गई और हादसा हो गया।

Trending Videos

खून से सन गई थी सड़क, पुलिस ने धुलवाई

हादसे के बाद घटनास्थल पर चारों तरफ खून बिखरा था। एक्सप्रेसवे खून से सन गया था। पुलिस ने पास में चल रहे ट्यूबवेल से पानी लाकर सड़क को धुलवाया। बस को क्रेन की मदद से किनारे किया गया। घायलों ने बताया कि चालक के साथ परिचालक ने भी शराब पी थी। इसलिए दोनों हादसे के बाद भाग निकले।

एक्सप्रेसवे पर लगा जाम, वीडियो वायरल

बस दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रफ्तार थम गई। वहां से गुजरने वाले लोगों ने वाहन रोक दिया और घायलों की मदद के लिए आगे बढ़े। इस दौरान लेन पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब आधे घंटे तक वहां जाम लग गया। बड़ी संख्या में एंबुलेंस भी मुख्य मार्ग से घायलों को लादकर अस्पताल जा रही थीं। आधे घंटे बाद जाम खुलवाकर पुलिस ने यातायात सामान्य करवाया। वहां से गुजर रहे लोगों ने हादसे के का वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *