आगरा के थाना न्यू आगरा में अधिवक्ता ने नोएडा की सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि महिला के पति पर दर्ज मामले में वह पैरवी कर रहे हैं। इस पर महिला ने इंस्टाग्राम पर उनके बारे में अभद्र टिप्पणी के वीडियो पोस्ट किए हैं।

Trending Videos

न्यू आगरा के निर्भय नगर निवासी देवेंद्र यादव उर्फ दीपक अधिवक्ता हैं। देवेंद्र ने बताया कि वह अपने गांव की चाची मुस्कान यादव के मामले में थाना चित्राहाट में पैरवी के लिए जाते हैं। उस मामले में नोएडा के हेवतपुर गौर सिटी निवासी श्याम यादव भी नामजद हैं।

श्याम की पत्नी संजना यादव ने अपने दो इंस्टाग्राम आईडी से उनकी फोटो लगाकर अभद्र बातें कहते हुए वीडियो पोस्ट किए। थाना प्रभारी ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *