मुख्य सचिव एसपी गोयल ने सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को 1 से 15 अप्रैल तक स्कूली वाहनों की जांच के लिए विशेष फिटनेस एवं सुरक्षा अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। कहा जो भी वाहन अनफिट पाए जाएं उनके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करें। मुख्य सचिव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये साप्ताहिक समीक्षा बैठक कर रहे थे।


Trending Videos

उन्होंने अधिकारियों से कहा, परिवहन विभाग ने स्कूली वाहनों की निगरानी के लिए इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मॉनीटरिंग पोर्टल विकसित किया है। अभियान के दौरान सभी स्कूलों के वाहनों का ब्योरा इस पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं। अगर पोर्टल से भेजे गए अलर्ट के बावजूद वाहन की फिटनेस नहीं कराई जाती है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।

ये भी पढ़ें – 277 करोड़ पौधों से यूपी बनेगा हरित प्रदेश, वन विभाग का इस वर्ष भी 35 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य



ये भी पढ़ें –  पुच एआई कंपनी की वित्तीय हैसियत 43 लाख, करार 25 हजार करोड़ रुपये निवेश का, उठे सवाल

उन्होंने सभी बीएसए को भी इस प्रणाली के प्रति संवेदनशील बनाने के निर्देश दिए। परिवहन आयुक्त किंजल सिंह ने बताया कि अभिभावक भी इस पोर्टल के जरिये स्कूल वाहनों की फिटनेस की स्थिति देख सकेंगे। पोर्टल को वाहन एवं सारथी डाटाबेस से एकीकृत किया गया है जिससे वाहनों एवं चालकों का स्वचालित सत्यापन संभव होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें