योगी सरकार के बजट से बेसहारा कुत्तों की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। 80 करोड़ रुपये का बजट सभी नगर निगम क्षेत्रों में डॉग केयर सेंटर बनाने के लिए किया गया है। आगरा नगर निगम ने 5 करोड़ की लागत से एक हजार कुत्तों को रखने का प्रस्ताव बनाया है। नगर निगम का मौजूदा एबीसी सेंटर 250 कुत्तों की नसबंदी कर सकता है। बजट मिलने से इसकी क्षमता एक हजार हो सकेगी।
