assistant teacher of primary school of Marhara development block area has given complaint letter to DM in Etah

यूपी प्राइमरी स्कूल (प्रतीकात्मक तस्वीर)।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के एटा में संपूर्ण समाधान दिवस में मारहरा विकास खंड क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका ने डीएम को शिकायती पत्र दिया। बताया विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक और उनकी पत्नी सहायक अध्यापक है। किसी के अनुपस्थित होने पर दोनों के हस्ताक्षर कर दिए जाते हैं। जांच कर्ता खंड शिक्षाधिकारी ने शिकायतकर्ता से साक्ष्य मांगते हुए हिदायत दी है कि साक्ष्य न दिए जाने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई कर दी जाएगी।

सहायक अध्यापिका ने डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाते हुए बताया कि प्रधानाध्यापक अक्सर शराब पीकर विद्यालय आते हैं। ड्यूटी के दौरान अपने बच्चों को छोड़ने चलते जाते हैं। उनकी पत्नी सहायक अध्यापिका शिक्षण कार्य नहीं करतीं हैं। 

यह भी पढ़ेंः- Mainpuri: इंजेक्शन लगाने से हो गई युवक की मौत, शव को दुकान में बंद कर भाग गया झोलाछाप, ऐसे हुआ खुलासा

विद्यालय में कंपोजिट ग्रांट का कोई कार्य नहीं कराया गया है। एमडीएम की गुणवत्ता भी खराब है। दूध व फल वितरण का कार्य सही से नहीं किया जा रहा है। दो लीटर दूध 80 बच्चों को पानी मिलाकर दिया जा रहा है। कहा कि खंड शिक्षाधिकारी से भी मामले की शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 

डीएम ने मामले की जांच खंड शिक्षाधिकारी मारहरा को दे दी। उन्होंने शनिवार को ही शिकायत कर्ता सहायक अध्यापिका को एक नोटिस देकर शिकायत के संबंध में 9 अक्तूबर को नोटरी शपथ पत्र सहित साक्ष्य मांगे हैं। इसे न देने की स्थिति में विभागीय कार्रवाई करने की बात कही है।

यह भी पढ़ेंः- Mainpuri: मनचले ने स्कूल से लौट रही छात्रा का हाथ पकड़ कर खींचा, जमीन पर गिरी; दहशत में पीड़िता व परिवार

बीएसए दिनेश कुमार ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में एक व्यक्ति द्वारा शिकायत की गई थी। खंड शिक्षाधिकारी द्वारा मामले को लेकर कोई नोटिस शिकायतकर्ता को दिया गया है, इसकी जानकारी नहीं है। सोमवार को मामले की खंड शिक्षाधिकारी से जानकारी की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *