यूपी के एटा में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच में जुटी है। 

जानकारी के अनुसार, आसपुर-सकीट रोड पर बावली नहर के पास शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। गुड़गांव से गणेशपुरा, थाना कुरावली जिला मैनपुरी जा रही कार चालक को नींद आ जाने के कारण अनियंत्रित हो गई। 

कार दाहिनी ओर गड्ढे में उतरते हुए पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार पांचों लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया, जहां तीन लोगों ने दम तोड़ दिया था, जबकि दो लोग घायल अवस्था में मिले। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *