उत्तर प्रदेश के एटा जिले में शुक्रवार सुबह हाईवे पर ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में शुक्रवार सुबह हाईवे पर ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
मलावन थाना क्षेत्र में हाईवे पर टोल प्लाजा के पास शुक्रवार सुबह ये हादसा हुआ। बताया गया है कि ट्रक की टक्कर लगने से ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में ऑटो सवार 25 वर्षीय पिंटू और 27 वर्षीय रोहित की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मोहित नाम का युवक घायल हुआ है। तीनों ही नोएडा से वापस अपने घर फर्रुखाबाद लौट रहे थे।