उत्तर प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) जूनियर हाईस्कूल में लगभग 1700 शिक्षकों व प्रधानाचार्य के पदों पर चल रही भर्ती का विस्तृत काउंसिलिंग कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। काउंसिलिंग व अभिलेख परीक्षण 12 जनवरी से 12 फरवरी के बीच लखनऊ स्थित शिक्षा निदेशालय में होगा।
विभाग की ओर से 2021 से चल रही भर्ती का संशोधित परीक्षाफल छह सितंबर 2022 को जारी किया गया। वहीं अभ्यर्थियों से 24 नवंबर से 14 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन लेकर 24 दिसंबर को अंतिम सूची जारी की गई थी। इसी क्रम में बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने सोमवार को इसका विस्तृत कार्यक्रम जारी किया गया है।
ये भी पढ़ें – प्रचंड सर्दी के बीच स्कूल खुलने को लेकर आया शासन का नया आदेश, आठवीं तक के स्कूल पूरी तरह से बंद; कुछ का समय बदला
ये भी पढ़ें – प्रदेश में मई-जून में शुरू होगा जनगणना का पहला चरण, छह लाख कार्मिकों की होगी तैनाती; जानिए डिटेल
12 व 13 जनवरी को संस्कृत विषय के शिक्षक व 15 से 19 जनवरी तक प्रधानाध्यापक, 20 से 22 जनवरी तक अंग्रेजी विषय के शिक्षक, 24 से 29 जनवरी तक हिंदी, 30 जनवरी से चार फरवरी तक सामाजिक विषय, पांच से 12 फरवरी तक विज्ञान व गणित विषय के अभ्यर्थियों का अभिलेख परीक्षण होगा। बेसिक शिक्षा निदेशक ने बताया कि अभिलेख परीक्षण के बाद रिक्तियों के सापेक्ष अभ्यर्थियों की सूची जारी कर उनसे विद्यालय का विकल्प लिया जाएगा। इसके बाद उनकी तैनाती की जाएगी।