
पति-पत्नी (सांकेतिक तस्वीर)
– फोटो : एआई
विस्तार
{“_id”:”69c0ba5f4c556ed90e0f66f0″,”slug”:”dispute-between-sdm-couple-fir-filed-rift-had-developed-prior-to-marriage-over-demands-for-dowry-pratapgarh-2026-03-23″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: एसडीएम पति-पत्नी के बीच विवाद, महिला थाने में एफआईआर; शादी के पहले से ही इस बात को लेकर हो गया था मनमुटाव”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

पति-पत्नी (सांकेतिक तस्वीर)
– फोटो : एआई
जनपद चंदौली सदर तहसील में तैनात एसडीएम दिव्या ओझा के पिता ने अपने दामाद पीडीडीयू नगर के तहसील में तैनात एसडीएम अनुपम मिश्रा और उनके परिवार वालों के खिलाफ महिला थाने में दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
शहर के शुकुलपुर दहिलामऊ की रहने वाली एसडीएम दिव्या मिश्रा के पिता पूर्व प्राचार्य निशाकांत ओझा ने दर्ज कराई गई एफआईआर में बताया कि उन्होंने अपनी एसडीएम बेटी दिव्या ओझा की शादी एक दिसंबर 2020 को प्रयागराज जनपद के नैनी एमआईजी -11 एडीए कॉलोनी के रहने वाले एसडीएम अनुपम मिश्रा के साथ की थी।
दहेज में 20 करोड़ रुपये की मांग की गई लेकिन उन्होंने मना कर दिया था। हैसियत के अनुसार सगाई से पूर्व 38 लाख रुपये, 40 लाख के जेवरात व सात लाख के सामान दिए। विवाह के पश्चात उनकी बेटी को दहेज के लिए निरंतर मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना दी गई। कई बार गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया गया।