Laborer dies after being crushed under overloaded truck in Muzaffarnagar

हादसे के बाद विलाप करते परिजन
– फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना इलाके के गांव बसी के पास खेत से लौट रहे मजदूर के ऊपर ओवरलोड ट्रक पलट गया, मजदूर की दबने से मौत हो गई। ग्रामीण और परिजनों ने हंगामा कर मुआवजे की मांग की है। एसडीएम और सीओ ने पहुंचकर पांच लाख के मुआवजे का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।

शाहपुर थाना इलाके के गांव बसी के रहने वाले 36 वर्षीय जनेशवर मजदूरी का घर लौट रहा था, तभी भोरा कला की ओर से आ रहा ओवरलोड ट्रक उसके ऊपर पलट गया। दबने से जनेशवर की मौत हो गई। चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। 

आसपास के किसान और ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। परिजनों ने हंगामा कर जाम लगा दिया। शव नहीं उठाने दिया गया। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की है। बुढ़ाना एसडीएम और सीओ हिमांशु गौरव ने पहुंचकर ग्रामीणों को शांत किया। 

एसडीएम ने पांच लाख रुपये का मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *