{“_id”:”69c0c5b7ceba6e842b018adc”,”slug”:”friend-murdered-in-agra-body-thrown-into-well-2026-03-23″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: कान, हाथ, कमर, पैर…हर जगह दी चोट, बेरहमी से दोस्त को मारकर कुएं में फेंकी लाश; खुद लहूलुहान पहुंचा थाने”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 23 Mar 2026 10:16 AM IST
सेना भर्ती की तैयारी कर रहे चंद्रवीर का शव कुएं में पड़ा मिला था। पुलिस ने अभिषेक को हिरासत में ले लिया। हालांकि वह घायल था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार शाम को उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई। तब पुलिस ने उससे पूछताछ की। इसके बाद हत्या का खुलासा हो सका।
छात्र का फाइल फोटो। – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के किरावली के गांव सलेमाबाद में चंद्रवीर उर्फ मोनू(15) की हत्या दोस्त अभिषेक ने दाैड़ लगाने के दाैरान हुए झगड़े के बाद की थी। अभिषेक को अस्पताल से छुट्टी मिलने पर पुलिस ने उससे पूछताछ की। उसने कई राज उगले हैं। हालांकि झगड़े की वजह के बारे में कुछ नहीं बताया। गांव में तनाव देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात की गई है। उधर, सांसद राजकुमार चाहर ने रविवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात की।
Trending Videos
सलेमाबाद निवासी देवेंद्र सिंह का बेटा चंद्रवीर उर्फ मोनू कक्षा 11 का छात्र था। शुक्रवार शाम 6:30 बजे वह गांव के दोस्त अभिषेक(22) के साथ घूमने की बात कहकर घर से निकला था। रात तक घर नहीं पहुंचा। उधर, अभिषेक रात 10 बजे खून से लथपथ हालत में किरावली थाने पहुंचा। उसने चंद्रवीर पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया। जांच के लिए पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। वहां चंद्रवीर का शव कुएं में पड़ा मिला। पुलिस ने अभिषेक को हिरासत में ले लिया। हालांकि वह घायल था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार शाम को उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई। तब पुलिस ने उससे पूछताछ की।