कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि सपा और कांग्रेस के जमाने में बुंदेलखंड में मालगाड़ी से पानी आता था। हर महीने बुंदेलखंड के प्रत्येक जिले में चार-पांच किसान आत्महत्या करते थे। आधे खेत खाली पड़े रहते थे। आज बुंदेलखंड में खेत हरे-भरे दिखाई दे रहे हैं। मोदी और योगी सरकार में हुआ ये परिवर्तन उन्हें (विपक्ष) दिखाई नहीं देगा, क्योंकि कुछ जानवर ऐसे होते हैं, जिन्हें दिन में दिखाई नहीं देता। उन्होंने ये बात शनिवार को रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय किसान मेला और कृषि प्रदर्शनी के शुभारंभ के बाद मीडिया से बातचीत में कही।
अमेरिका-भारत के बीच हुई ट्रेड डील के सवाल पर कृषि मंत्री बोले कि डेयरी उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार प्रोत्साहन दे रही है। डेयरी उत्पाद को लेकर यूएसए से कोई डील नहीं हुई है। विपक्ष का काम सिर्फ गुमराह और गलत तथ्यों को लोगों के बीच प्रसारित करना है। बार-बार संसद में जब तथ्य रखने की बात कही जाती है तो वहां से शोरशराबा करके विपक्षी सदन से भाग जाते हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि कृषि क्षेत्र में किसानों के हित को संरक्षित किया गया है। कोई ऐसी डील नहीं की गई है, जिससे किसानों को कठिनाइयां पैदा हों। बोले कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी सौ बार झूठ बोलकर ट्रेड डील के संबंध में लोगों में भ्रम पैदा करना चाहती हैं।
यूपी की पहली कृषि जैविक परीक्षण लैब शुरू
केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में कृषि जैविक परीक्षण प्रयोगशाला का शुभारंभ कर कृषि मंत्री ने कहा कि यह यूपी की पहली और देश की सर्वोत्तम लैब है। इस साल से लैब में काम भी शुरू हो जाएगा। बांदा कृषि विश्वविद्यालय में भी चार-पांच महीने में इस तरह की सुविधा मिलने लगेगी। इसके अलावा बांदा कृषि विश्वविद्यालय में पशु महाविद्यालय की शुरुआत भी आगामी सत्र से हो जाएगी।
मंत्री सूर्य प्रताप शाही का वीडियो…