एटा के नगला प्रेमी के रहने वाले गंगा सिंह शाक्य करीब चार साल से कैंसर से जूझ रहे थे। एक साल से दैनिक कार्य करने में भी असमर्थ थे और बिस्तर पर ही समय काट रहे थे। कासगंज से यहां आकर करीब 15 साल पहले बसे थे और चिकित्सा व्यवसाय करते थे।

अलीगंज रोड पर मंडी समिति के पास रहने वाले दामाद बालिस्टर सिंह ने बताया कि गंगा सिंह के एक पुत्र और एक पुत्री ही हैं। मूल रूप से वह कासगंज जनपद के नगरिया में रहते थे। लगभग 15 साल पहले यहां आकर कुछ समय गांव लोहाखार में रहे। 

इसके बाद नगला प्रेमी में मकान बनवाकर स्थायी रूप से यहीं रह रहे थे। शिकोहाबाद रोड पर एक दुकान में चिकित्सा कार्य करते थे। करीब चार साल पहले कैंसर से पीड़ित होने के बाद क्लीनिक बंद कर दिया। अब वहां साले कमल सिंह का मेडिकल स्टोर संचालित है।




Trending Videos

UP News Ganga Singh battling cancer and had been bedridden for a year etah murder case

मृतक गंगा सिंह
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


चारपाई पर ही लेटे रहते थे गंगा सिंह

बालिस्टर सिंह ने बताया कि कैंसर पीड़ित ससुर का इलाज दिल्ली के एम्स से चल रहा था। उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका और स्थिति लगातार खराब ही होती गई। एक साल से वह दैनिक कामकाज करने में भी असमर्थ थे और चारपाई पर ही लेटे रहते थे।


UP News Ganga Singh battling cancer and had been bedridden for a year etah murder case

मृतका श्यामा देवी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


किसी तरह के विवाद की कोई बात सामने नहीं आई

घर में किसी तरह की कोई समस्या, मनमुटाव नहीं था। बाहर के भी किसी व्यक्ति से किसी तरह के विवाद की कोई बात सामने नहीं आई थी। अचानक से यह सब कैसे हो गया? यह समझना असंभव है।


UP News Ganga Singh battling cancer and had been bedridden for a year etah murder case

मृतका रत्ना देवी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


‘नाना अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी परेशान थे’

बालिस्टर के पुत्र और गंगा सिंह के धेवते अंशुल ने बताया कि करीब 3 बजे फोन पर जानकारी मिली कि यह घटना हो गई। इसके बाद सीधे यहां दौड़ लिए। नाना अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी परेशान थे, चलने-फिरने में भी असमर्थ थे। उनकी किसी से क्या दुश्मनी हो सकती है? घर-परिवार में बातचीत के दौरान कभी ऐसी कोई बात सामने नहीं आई कि किसी से लड़ाई-झगड़ा य कहासुनी हुई हो।

 


UP News Ganga Singh battling cancer and had been bedridden for a year etah murder case

मृतकों के शव को पोस्टमार्टम हाउस ले जाती निजी एंबुलेंस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


निजी एंबुलेंस से पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाए गए शव

गांव नगला प्रेमी में चार लोगों की हत्या के बाद से सनसनी फैल गई। पुलिस पहुंची तो गली में लोगों का हुजूम एकत्र हो गया। भीड़ को हटाते हुए जांच-पड़ताल के बाद शाम के समय शवों को निजी एंबुलेंस के माध्यम से पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस, फॉरेंसिक टीम और एएसपी श्वेताभ पांडेय मौके पर पहुंचे। काफी देर तक चली फॉरेंसिक जांच के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 

 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *