यूपीएससी की कोचिंग संचालित करने वाले युवक पर कोचिंग की शिक्षिका ने छेड़छाड़ करने और विरोध पर वेतन रोकने का आरोप लगाया है। थाना न्यू आगरा पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।


Trending Videos

न्यू आगरा क्षेत्र निवासी महिला के पति का देहांत हो चुका है। वर्तमान में वह प्रतियोगी छात्रों को पढ़ाती हैं। मऊ रोड क्षेत्र में यूपीएससी की प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग संचालक खजान सिंह ने उन्हें अपनी कोचिंग में 24 सितंबर 2025 को शिक्षक के पद पर नौकरी पर रखा था। वेतन मौखिक रूप से तय हुआ था। खजान सिंह उनके साथ छेड़छाड़ करने लगा। 

बहाने से अकेले बुलाकर गलत तरह से छूने का प्रयास करने लगा। मना करने पर भी उसकी हरकतें बंद नहीं हुई तो उन्होंने 19 नवंबर को नौकरी छोड़ दी। आरोपी ने इसके बाद 2 दिसंबर को बकाया वेतन देने के बहाने बुलाया। पहुंचने पर वेतन देने की बजाय अभद्रता और छेड़छाड़ की। विरोध करते हुए भाग निकलीं। थानाध्यक्ष न्यू आगरा ने बताया कि जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें