{“_id”:”69b3b54df9c88e4a53081729″,”slug”:”wedding-turns-violent-in-mathura-clash-chairs-thrown-and-firing-sparks-panic-2026-03-13″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: क्या बराती और क्या घराती, बस दे दनादन, नहीं देखा होगा बरात का ऐसा स्वागत, VIDEO”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
मथुरा के नगला चन्द्रभान में शादी समारोह के दौरान शराब को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि कुर्सियां फेंकी गईं, बरातियों से मारपीट हुई और फायरिंग से समारोह में अफरा-तफरी मच गई।
शादी समारोह में मारपीट – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के बीएसए रोड पर एक शादी समारोह शराब का लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। क्षेत्रीय पार्षद पति व उनके समर्थकों ने बरातियों के साथ मारपीट की और कुर्सियां फेंकी। साथ ही फायरिंग भी हुई। इससे समारोह में अफरा-तफरी का महौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत किया।
Trending Videos
यह घटना गोपाल नगर नगला चन्द्रभान में बृहस्पतिवार रात को हुई। राजस्थान के डीग जिले से नगला चन्द्रभान निवासी प्रमोद कुमार के दरवाजे पर बरात आई थी। क्षेत्रीय पार्षद पति तिलक वीर चौधरी समारोह में पहुंचे थे। इसी दौरान उनका किसी से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि कुर्सियां से मारपीट शुरू हो गई और फायरिंग भी होने लगी। दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने स्थिति को संभाला। साथ ही घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। अगर मामले में तहरीर मिलेगी तो आगे की कार्रवाई होगी।