{“_id”:”69d08537f07c84d73f054ba9″,”slug”:”major-cyber-fraud-gang-busted-in-agra-10-arrested-for-credit-card-points-scam-2026-04-04″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट को रिडीम कराने का लालच, पुलिस ने दबोचे 10 शातिर; इस तरह करते थे ठगी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
क्रेडिट कार्ड – फोटो : अमर उजाला प्रिंट
विस्तार
आगरा साइबर सेल और सदर थाना पुलिस ने लोगों को क्रेडिट कार्ड के पॉइंट रिडीम कराने का झांसा देकर ठगी करने वाले 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Trending Videos
डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम पोर्टल और समन्वय एप के माध्यम से मिली शिकायतों की जांच के दौरान पुलिस को एक मोबाइल नंबर से बंगलुरू की सरिता नामक महिला से 1.30 लाख ठगी की सूचना मिली।एक अन्य महिला ने भी एक मोबाइल नंबर से इसी तरह क्रेडिट कार्ड के प्वाइंट रिडीम कराने के बहाने ओटीपी पूछ 9 हजार ठगी की जानकारी हुई। पुलिस ने नंबरों और उनके मोबाइल के आईपी एड्रेस की जांच की तो पूरे गैंग का पता चला।
मामले में सदर थाना में 20 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मुख्य आरोपी देव चौहान समेत 10 गिरफ्तार किए गए हैं। इनके पास से नकदी,10 मोबाइल,7 डेबिट कार्ड और 3 आधार कार्ड मिले हैं। पुलिस इनके साथियों की तलाश कर रही है। आरोपियों द्वारा इस तरह करोड़ों की ठगी किए जाने के साक्ष्य मिले हैं।
आगरा पुलिस ने क्रेडिट कार्ड प्वाइंट रिडीम कराने के नाम पर ठगी करने वाले गैंग के 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से नकदी, मोबाइल और कार्ड बरामद हुए हैं, जबकि करोड़ों की ठगी के सबूत भी मिले हैं।