संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar

Updated Sun, 01 Mar 2026 12:46 PM IST

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत पर गहरा दुख जताया है। मौलाना बरेलवी ने कहा कि खामेनेई की शहादत से मुस्लिम दुनिया में गम है। उन्होंने प्रदर्शन करने वालों से कहा कि अमन और शांति बनाए रखें। 


Maulana Shahabuddin expressed grief over the death of Iran Supreme Leader Khamenei

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत पर जताया दुख
– फोटो : संवाद



विस्तार

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्लाह अली खामेनेई की शहादत पूरी मिल्लत इस्लामिया के लिए दुख की बात है। खामेनेई की मौत सिर्फ ईरान के लिए ही नहीं बल्कि विश्वस्तर पर गम की बात है। मौलाना खामेनेई की शहादत मिल्लत का अजीम नुकसान है। अमेरिका और इस्राइल वर्षों से यह चाहते थे कि खामेनेई को मारकर ईरान की सत्ता हासिल कर ली जाए।

Trending Videos

मौलाना ने कहा कि अमेरिका और इस्राइल ने कार्रवाई करके खामेनेई को मार दिया। मगर अब ईरान के लिए करो या मारो कि स्थिति पैदा हो गई है। यही सूरत ए हाल ईरान के प्रॉक्सी संगठनों के लिए भी है। अब जंग और ज्यादा भयानक होगी।

यह भी पढ़ें- UP: ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की हत्या के विरोध में शिया मुसलमान सड़कों पर उतरे, लखनऊ में विरोध प्रदर्शन

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें