मैनपुरी में इटावा जाने वाले मार्ग पर बुधवार सुबह पीछे से आ रहे डंपर ने स्कूटी सवार बहनों को चपेट में ले लिया। हादसे में छह साल की मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में बच्ची की मौत के बाद परिजन में चीख पुकार मची है, पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया है।
कोतवाली क्षेत्र के श्रृंगार नगर निवासी शुभी मिश्रा बुधवार सुबह छोटी बहन छह वर्षीय गौरांशी मिश्रा को स्कूटी से कचहरी रोड स्थित सैंट मैरीज स्कूल में छोड़ने जा रही थी। श्रृंगार नगर की गली से इटावा रोड पर आई, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने स्कूटी को चपेट में लिया। टक्कर लगने के बाद छह साल की गौरांशी स्कूटी से छिटक कर सड़क पर गिर गई, डंपर ने मासूम को रौंद दिया, बच्ची की मौत खबर मिलते ही परिजन में चीख पुकार मच गई।
सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शुभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, बच्ची के शव को मोर्चरी में रखवाया है।
