अमरोहा शहर के मोहल्ला छेवड़ा में सोमवार देर रात हंगामा कर रहे एक मंदबुद्धि व्यक्ति ने गश्त कर रहे हेड कांस्टेबल राहुल कुमार पर जानलेवा हमला कर दिया। गंडासे से किए गए वार में घायल सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। 

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

घटना रात करीब 11 बजे की है। होली पर्व को देखते हुए पुलिसकर्मी इलाके में पैदल गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने अचानक सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया। मोहल्ले के लोगों ने उसे समझाने और काबू करने की कोशिश की, लेकिन वह और उग्र हो गया। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *