राज चाैहान हत्याकांड के बाद पुलिस ने यमुनापार के करीब तीन दर्जन बदमाशों की सूची तैयार की है। सभी पर जल्द शिकंजा कसा जाएगा। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने अब हेल्पलाइन नंबर 7839860813 जारी किया है। यदि गुंडे-बदमाश परेशान करें तो इस नंबर पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। जांच में शिकायत सही मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि यमुनापार में राज चाैहान की हत्या के बाद 34 बदमाशों की सूची तैयार की गई है। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए थाना ट्रांस यमुना और थाना एत्माद्दौला पुलिस को निर्देशित किया है। जांच में सामने आया है कि जिन बदमाशों को चिह्नित किया गया है, उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं है। डर की वजह से लोग शिकायत नहीं करते। कई बार थाना पुलिस शिकायत मिलने पर कार्रवाई नहीं करती है।

अपराधी इसका फायदा उठाते हैं। इसी को देखते हुए हेल्पलाइन नंबर जारी किया जा रहा है। यह नंबर पहले भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए जारी हुआ था। अब नंबर पर लोग गुंडे-बदमाशों की शिकायत कर सकेंगे। यह भी देखा जाएगा कि पुलिसकर्मी बदमाश की शिकायत पर क्या एक्शन ले रहे हैं। पीड़ित को थाने से भगाया तो नहीं गया। अगर किसी पुलिसकर्मी की संलिप्तता पाई जाती है तो उसके ख्खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। हर शिकायत को रजिस्टर में लिखा जाएगा और पीड़ित से फीडबैक भी लिया जाएगा।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें