प्रदेश सरकार ने गो संरक्षण पर आधारित फिल्म ‘गोदान’ को राज्य में टैक्स फ्री कर दिया है। विनोद चौधरी द्वारा निर्मित व निर्देशित यह फिल्म शुक्रवार को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। सरकार का मानना है कि फिल्म के माध्यम से गो संरक्षण का संदेश व्यापक स्तर पर समाज तक पहुंचेगा और आमजन को इस विषय की गंभीरता से जोड़ने में मदद मिलेगी।

भारतीय संस्कृति में गोवंश के महत्व और पंचगव्य आधारित वैज्ञानिक दृष्टिकोण को केंद्र में रखकर बनी इस फिल्म के निर्माता-निर्देशक बीते दिनों मुख्यमंत्री से मुलाकात कर चुके हैं। करीब दो घंटे की इस फिल्म में गाय के धार्मिक, सामाजिक और व्यावहारिक महत्व को दर्शाया गया है। 

टैक्स फ्री होने के बाद टिकट के दाम में कमी होने से अधिक लोग फिल्म देख सकेंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की कमान संभालने के बाद गो-तस्करों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। इसके अलावा बीते नौ वर्षों में प्रदेश में साढ़े सात हजार से ज्यादा गो-आश्रय स्थल बनाए गए, जहां 12 लाख से अधिक निराश्रित गोवंश संरक्षित किए जा चुके हैं। हर जिले में गो संरक्षण समितियों का गठन किया गया है। डीएम व एसएसपी इसके नोडल अधिकारी बनाए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *