अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish

Updated Fri, 02 Jan 2026 08:38 AM IST

सीबीआई ने जीएसटी के अफसरों को झांसी में गिरफ्तार किया था। इन लोगों ने टैक्स चोरी के मामले को खत्म करने के लिए रिश्वत ली थी।


UP: Two more businessmen booked for bribery, three officers sent to jail

– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


झांसी में घूसखोरी के मामले में सीबीआई ने दो और कारोबारियों जय अंबे प्लाईवुड फर्म के लोकेश तोलानी और जय दुर्गा हार्डवेयर फर्म के तेजपाल मंगतानी को भी प्राथमिकी में नामजद किया है। वहीं, गिरफ्तार किए गए सेंट्रल जीएसटी के तीन अफसरों समेत पांचों आरोपियों को बृहस्पतिवार को राजधानी स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया गया। अदालत ने सभी को 13 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामले में अफसरों के निलंबन के साथ विभागीय कार्रवाई भी होगी।

Trending Videos

झांसी के जीएसटी अफसरों ने बीती 18 दिसंबर को मेसर्स जय अंबे प्लाईवुड और मेसर्स जय दुर्गा हार्डवेयर के ऑफिस और गोदाम पर छापा मारकर टैक्स चोरी के सुराग जुटाए थे। सीबीआई को गोपनीय सूचना मिली थी कि दोनों फर्मों के संचालकों ने वकील नरेश कुमार गुप्ता से मामला रफा-दफा कराने के लिए संपर्क किया है।

ये भी पढ़ें –  21 आईएएस अफसरों की जिम्मेदारी में बदलाव, पदोन्नति पाने वाले प्रमुख सचिव व सचिव को भी मिली तैनाती



ये भी पढ़ें – तीन डिग्री पारे के साथ बाराबंकी रहा प्रदेश में सबसे ठंडा, कल से घट सकता है कोहरे का दायरा; बारिश का अलर्ट जारी

वकील ने अफसरों से संपर्क किया तो डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी ने मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद कारोबारी लोकेश तोलानी और राजू मंगतानी अधीक्षक अनिल तिवारी और अजय शर्मा से मिले। तेजपाल मंगतानी के कहने पर राजू मंगतानी ने वकील को घूस के 30 लाख रुपये दे दिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *