husband and wife bodies were found hanging from noose on 22nd day of love marriage in Sitapur

sitapur suicide
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार


सीतापुर के अनियाकला गांव स्थित महामाई मंदिर के पास रविवार सुबह पति-पत्नी के शव एक ही पेड़ से लगे फंदे से लटकते मिले। छह दिसंबर को दोनों ने परिजनों की इच्छा के खिलाफ इसी मंदिर में प्रेम विवाह किया था। ग्रामीणों के अनुसार शादी के बाद परिजन राजी हो गए थे। ऐसे में घटनाक्रम को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने जांच शुरू की है। पुलिस के अनुसार यह हत्या का भी मामला हो सकता है।

Trending Videos



बस्तीपुरवा निवासी खुशीराम (22) और मोहिनी (19) पट्टीदार थे। करीब तीन वर्ष पहले दोनों करीब आए। पट्टीदार होने के कारण विवाह संभव नहीं था। इसलिए उन्होंने छह दिसंबर को महामाई मंदिर में पहुंचकर शादी कर ली। इसके बाद परिजन भी मान गए। दोनों घर पर ही रह रहे थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें