अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi

Updated Mon, 30 Mar 2026 12:55 PM IST

बसपा प्रमुख ने लखनऊ में पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है, जिसमें संगठन की मजबूती, आर्थिक स्थिति और जनाधार बढ़ाने पर चर्चा होगी। आगामी चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के साथ प्रगति रिपोर्ट ली जाएगी।


UP Mayawati Shifts into Election Mode; Will Hold Meeting with Office Bearers at BSP Office Tomorrow to Review

मायावती
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क



विस्तार

बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती 31 मार्च यानी मंगलवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में अहम बैठक करेंगी। इस बैठक में यूपी स्टेट व जिला कमेटी के सभी पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक का उद्देश्य संगठन की जमीनी व आर्थिक मजबूती, जनाधार विस्तार और आगामी चुनावों की तैयारियों की समीक्षा करना है। साथ ही, निर्धारित लक्ष्यों की प्रगति रिपोर्ट ली जाएगी। भविष्य की रणनीति पर दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। कार्यक्रम सुबह 11 बजे माल एवेन्यू स्थित कार्यालय में आयोजित होगा।


Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें