{“_id”:”69c33810af25bfc4f7057bcc”,”slug”:”auraiya-neither-regret-nor-frown-on-face-kamlesh-pathak-smiled-upon-hearing-verdict-while-other-left-stunned-2026-03-25″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: चेहरे पर न मलाल और न शिकन, फैसला सुन मुस्कुराया कमलेश पाठक, सजा सुनकर अन्य दोषी रहे गए सन्न, पढ़ें मामला”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
Auraiya News: औरैया एमपी-एमएलए कोर्ट ने पांच साल से अधिक समय तक चली सुनवाई के बाद पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक समेत नौ को गैंगस्टर मामले में सजा सुनाई है। 12 गवाहों की गवाही और 53 करोड़ की संपत्ति कुर्की के बाद यह फैसला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
सजा सुनाए जाने के बाद अदालत से निकलते पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक – फोटो : amar ujala
विस्तार
औरैया जिले में गैंगस्टर मामले में मंगलवार को एमपी-एमएलए कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। पांच साल आठ माह 13 दिन (2082 दिन) तक चली लंबी कानूनी लड़ाई के बाद पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक समेत नौ को दोषी करार दिया गया। सजा की घोषणा के बाद कोर्ट परिसर में मौजूद लोगों की सांसें थमी रहीं। सजा सुनकर जहां दोषियों का चेहरा उतरा नजर आया। वहीं कोर्ट से बाहर निकलते समय पूर्व एमएलसी के चेहरे पर मुस्कान दिखी। न कोई शिकन दिखी और न कोई मलाल।
Trending Videos
अभियोजन पक्ष के अनुसार इस मामले में कुल 12 गवाहों ने कोर्ट में गवाही दर्ज कराई थी। कोर्ट ने साक्ष्यों और गवाहों के बयानों को आधार मानते हुए अपना फैसला सुरक्षित रखा था जिसे मंगलवार को सुनाया गया। कोर्ट के अंदर जब जज ने सजा का ऐलान किया तो पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक और उनके साथी गंभीर दिखे। हालांकि जैसे ही वह पुलिस की सुरक्षा में कोर्ट से बाहर आए तो वहां मौजूद कुछ बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और चेहरे पर हल्की मुस्कान के साथ आगे बढ़े। पूरे घटनाक्रम के दौरान कचहरी परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहा।