
गर्भवती महिला का फाइल फोटो और जांच करती पुलिस
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
{“_id”:”69c739b4997febe51105c54c”,”slug”:”husband-kills-pregnant-wife-by-stabbing-her-in-stomach-with-sword-2026-03-28″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: छह माह की बेटी के सामने गर्भवती पत्नी की कोख में घोंपी तलवार, इसलिए की हत्या; बहन ने बताई खाैफनाक कहानी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

गर्भवती महिला का फाइल फोटो और जांच करती पुलिस
– फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के टूंडला के थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव रामपुर में शुक्रवार को एक सनकी पति ने पांच माह की गर्भवती पत्नी के पेट में तलवार घोंपकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पुलिस की प्राथमिक जांच में हत्या की वजह चरित्र पर शक और पारिवारिक कलह सामने आई है।
मृतका सीमा (26) के पति गोविंद ने इस हत्याकांड की पटकथा बड़ी ही चालाकी से रची थी। शुक्रवार सुबह गोविंद की बहन लक्ष्मी, भाभी सीमा की बेटियों को लेकर गांव के मंदिर पर मेला दिखाने गई थी। घर में सीमा अपनी छह माह की मासूम बच्ची के साथ अकेली थी। इसी बीच गोविंद ने विवाद शुरू किया और कमरे में रखी तलवार से सीमा के पेट पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गर्भवती सीमा की मौके पर ही तड़प-तड़प कर जान निकल गई।