अगारा के एत्मादपुर में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 606 पेटी अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक पकड़ा है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बरामद शराब पंजाब से बिहार ले जाई जा रही थी।

शनिवार देररात 2:30 बजे कुबेरपुर स्थित यमुना एक्सप्रेसवे इंटरचेंज के नीचे हाईवे पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने ट्रक को रोककर तलाशी ली तो ट्रक में रखी जनरेटर की बॉडी के अंदर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की पेटियां लदी मिलीं। पुलिस के अनुसार ट्रक से 606 पेटी शराब बरामद हुई हैं। इनमें रॉयल स्टैग, रॉयल चैलेंज, ऑल सीजन समेत कई नामी ब्रांड शामिल हैं। 

पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर शराब तस्करी के नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें