अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव
Published by: Sharukh Khan

Updated Sun, 12 Apr 2026 12:33 PM IST

यूपी के उन्नाव में दक्षिणा मांगने पर कथावाचक को कार से अगवा कर पीटने का आरोप लगा है। आरोप है कि दो युवकों ने आश्रम चलकर रुपये देने की बात कही और रुपये देने के बहाने दोनों ने दो अन्य साथियों के साथ उन्हें कार में बैठाया। उन्हें लखनऊ ले गए और वहां शराब पी और उन्हें पिलाने का प्रयास किया। इन्कार करने पर पीटा गया।


kathavachak Abducted in Car and Beaten After Asking for Dakshina in unnao

दक्षिणा मांगने पर कथावाचक को कार से अगवा कर पीटने का आरोप
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी



विस्तार

उन्नाव के नवाबगंज के रसूलपुर गांव में कथा सुनाने आए कथावाचक से मारपीट की गई। थाने में सुनवाई न होने पर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। उनके आदेश पर शुक्रवार की रात प्राथमिकी दर्ज हुई लेकिन पुलिस ने पीड़ित को इसकी जानकारी नहीं दी। 


Trending Videos

शनिवार को पीड़ित सपा की महिला नेता के साथ थाने पहुंचे तब प्राथमिकी दर्ज होने की बात बताई गई। अजगैन कोतवाली के कुंजपुर गांव निवासी कथावाचक अवधेश कुमार लोधी रसूलपुर गांव में कथा सुनाने आए थे। कथा 30 मार्च से छह अप्रैल तक चली थी। 

इसके लिए 30 हजार रुपये की रकम तय हुई थी। कथा के अंतिम दिन जब दक्षिणा मांगी तो अनूपादास द्विवेदी और मनीष पांडेय ने कहा कि आश्रम चलकर रुपये देंगे। कथावाचक का आरोप है कि रुपये देने के बहाने दोनों ने दो अन्य साथियों के साथ उन्हें कार में बैठाया। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें