आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने राइनोप्लास्टी कर टेढ़ी नाक को सीधा कर खूबसूरत बना दिया। मरीज की आवाज भी सामान्य हो गई है। ऑपरेशन चार घंटे तक चला। मरीज को डिस्चार्ज भी कर दिया है। एसएन में निशुल्क ऑपरेशन किया गया।

प्लास्टिक सर्जरी विभाग के डॉ. पुनीत भारद्वाज ने बताया कि बरहन निवासी 22 साल की युवती की नाक जन्मजात चपटी और टेढ़ी थी। इससे उसकी आवाज में भी भारीपन था। एसएन में आने पर उसकी जांच की गई। इसके बाद राइनोप्लास्टी की गई। इसमें पसली की हड्डी लेकर नाक की हड्डी को सीधा किया गया। एक सप्ताह तक मरीज को भर्ती रखा गया। ऑपरेशन के बाद मरीज की नाक सीधी होने के साथ आवाज भी सामान्य हो गई।

ऑपरेशन में डॉ. ऋषभ यादव, डॉ. मनु बंसल और डॉ. सुलभ गर्ग भी रहे। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि सुपर स्पेशियलिटी सेंटर शुरू होने के बाद कास्मेटिक सर्जरी की भी सुविधा मिल रही है। निजी अस्पताल में इसका खर्च डेढ़ से दो लाख रुपये है। यहां निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *