संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar

Updated Sat, 21 Mar 2026 11:37 PM IST

जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लोगों का परेशान होना पड़ रहा है। चार-चार महीने तक कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। लोगों की समस्या को मेयर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष रखा है। 


Mayor Complains to Chief Minister About Birth and Death Certificate Process

मेयर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी



विस्तार

आगरा की महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए धक्के खा रही जनता की गंभीर समस्या को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि वर्तमान नियम के अनुसार जन्म या मृत्यु के 21 दिन की अवधि बीतने के बाद प्रमाणपत्र की जांच का अधिकार एसडीएम के पास है। कार्यभार अधिक होने के कारण लोगों को 4-4 महीने तक भटकना पड़ रहा है। 

Trending Videos

महापौर ने सुझाव दिया कि नगर निगम में तैनात पीसीएस अधिकारी को एक वर्ष तक के मामलों के निस्तारण का अधिकार दिया जाए। उन्होंने ऑनलाइन पोर्टल की धीमी गति की समस्या से भी अवगत कराया, जिससे आवेदकों को भारी परेशानी हो रही है। 

ये भी पढ़ें-दीपक की लाै से जला घर: गैस लीकेज से धमाके के साथ भड़की आग, छत से कूदी बेटी के टूटे पैर; मां-बेटा समेत 3 झुलसे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *